AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

4 बच्चों और पत्नी की हत्या कर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Lucky Jain by Lucky Jain
November 21, 2022
Reading Time: 1 min read
man suicide after killing his wife and four son in gogunda udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोगुंदा/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोलनेड़ी गांव में रविवार रात युवक ने उसके 4 बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सभी के शव घर में मिले हैं। परिवार के सभी लोगों का घर के अंदर मृत मिलने और खुदकुशी करने से गांव में सनसनी फैल गयी है।

पुलिस ने बताया कि झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव निवासी प्रकाश पुत्र सोहनलाल गमेती, इसकी पत्नी दुर्गा, चार बच्चे 5 वर्षीय गणेश, 4 वर्षीय पुष्कर, 2 वर्षीय रोशन और 4 माह के गंगाराम के शव घर के अंदर मिले हैं। घटनास्थल के अनुसार प्रकाश ने पहले पत्नी, चार बच्चों की गला घोंट कर और फांसी लगाकर हत्या की और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हर पहलू को जांच के दायरे में रखकर साक्ष्य जुटा रहे हैं। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठे किए, वहीं डॉग स्क्वॉयड भी जांच कर ही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रकाश के पिता सोहन लाल गमेती की मौत भी खुदकुशी करने से हुई थी और उसके भाई ने भी जहर खाकर आत्महत्या की थी।

सुबह पड़ोसियों ने प्रकाश के घर के आंगन में कोई चहल-पहल नहीं देखी, तो घर के अंदर जाकर देखा। घर के अंदर प्रकाश और दो बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे, वहीं दुर्गा और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे, जिनकी भी गला घोंट कर हत्या की थी। पड़ोसियों ने बताया कि प्रकाश कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करता था, लेकिन पिछले 4 से 5 महीने से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और जिसके चलते वह बीमार और परेशान चल रहा था।

man suicide after killing his wife and four son in gogunda udaipur rajasthan -1
Tags: gogunda udaipur rajasthanman suicide after killing his wife and four sonman suicide after killing his wife and four son in udaipurudaipur news updateudaipur rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .