AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Uttar Predesh

कांस्टेबल ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर महिला कांस्टेबल का मोबाइल नंबर डाला

arln-admin by arln-admin
November 21, 2022
Reading Time: 1 min read
AR Live News logo


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अश्लील वीडियो आए तो परेशान हुई महिला

कर्नलगंज/गोण्डा,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल को परेशान करने के लिए ऐसा तरीका निकाला, कि सभी चौंक गए। कांस्टेबल ने महिला के नाम से एक फेक फेसबुक आईडी बनाई और इसमें संपर्क करने के लिए महिला कांस्टेबल का नंबर डाल दिया।

महिला के मोबाइल पर कई अनजान लोगों द्वारा जब आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो भेजे जाने लगे, जिससे महिला कांस्टेबल काफी परेशान हो गयी। जिला एसपी आकाश तोमर ने मामले की पड़ताल करवाई तो पता चला कि यह सबकुछ करने वाला कोई और नहीं, बल्कि पुलिस विभाग का कांस्टेबल कर्नलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही रवींद्र रावत है। कांस्टेबल रवीन्द्र रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने रवीन्द्र रावत को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल रवीन्द्र रावत ने फेसबुक पर मनीषा नामक ग्रुप पर दीपिका कश्यप नाम से एक आईडी बनाई और उसमें साथी महिला कांस्टेबल का मोबाइल नंबर डाल दिया था। उस फेसबुक आईडी से अलग-अलग लोग महिला कांस्टेबल का नंबर लेकर उससे आपत्तिजनक वीडियो भेजने लगे और परेशान करने लगे।

महिला कांस्टेबल की शिकायत पर अश्लील वीडियो भेजने वालों से पुलिस ने बात की तो पता चला कि महिला कांस्टेबल का नंबर उन्हें फेसबुक से मिला है। फेसबुक आईडी देखी और पड़ताल की तो पता चला कि यह फेसबुक आईडी रवीन्द्र रावत ने बनाई है। गिरफ्तार होने के डर से उसने महिला कांस्टेबल को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाया। हालां कि एसपी के आदेश पर दर्ज मामले में कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: gonda constable arrest for creating fake facebook id of lady constablegonda newsgonda uttar pradesh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .