AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंडोनेशिया में भूकंप, 46 की मौत, 700 से अधिक घायल

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
November 21, 2022
Reading Time: 1 min read
इंडोनेशिया में भूकंप, 46 की मौत, 700 से अधिक घायल


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडोनेशिया (एआर लाइव न्यूज)। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सोमवार को आए 5 6 रिक्टर तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी है। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भूकंप में 46 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 700 से अधिक घायल हैं। भूकंप में सैकड़ों बिल्डिंग ढह गयी हैं। बचाव कार्य के तहत कई भवनों के मलबे को हटाया जा रहा है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिम जावा का सियांजुर क्षेत्र था और इसे राजधानी जकार्ता तक महसूस किया गया। जकार्ता में लोगों ने जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए, बचने के लिए सभी घरों-दुकानों से बाहर भागते हुए खुले स्थानों और सड़कों पर आ गए। हालात इतने खराब हो गए कि भूकंप के कारण अस्पतालों में बिजली सप्लाई बंद हो गयी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स के लिए लोगों का उपचार करना मुश्किल हो गया।

आफ्टर शॉक्स की आशंका

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इमारतों से बाहर रहें, क्योंकि आफ्टर शॉक्स की आशंका है। इंडोनेशिया सरकार की क्विक रिस्पॉन्स टीम हालात पर नजर रख रही है। इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं, ऐसे में यहां इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बड़े स्तर पर कई तैयारियां की गई हैं।

Tags: #EarthQuakeEarthquake in Indonesiaearthquake newsinternational newsinternational news today

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .