अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न
उदयपुर/राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक, राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स में आयोजित 5 दिवसीय 51वें अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महानिदेशक खान एवं सुरक्षा महा निदेशालय, धनबाद प्रभात कुमार ने कहा कि खान एवं खान के बाहर सुरक्षा के लिये प्राथमिकता से ही देश का विकास संभव हैं।
हिन्दुस्तान जिंक की राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स में हुए कार्यक्रम में प्रभात कुमार ने कहा कि यह हमारा सतत प्रयास हैं जो हमारे माईन आनर्स हैं, माईन ऑपरेटर्स हैं, उन्हें सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक करें। हिन्दुस्तान जिंक ने सुरक्षा एवं संचालन के लिये सराहनीय प्रयास किये है। छोटी खदानों में भी सुरक्षा की भावना आई हैं, लोगों में जागरूकता बढ़ी हैं और कार्मिक भी जागरूक हुए हैं। जहां भी कमी हैं वहां जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 51 वें अखिल भारतीय खान एवं बचाव प्रतियोगिता का आयोजन इसी का प्रयास है।
हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि 51वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता सभी के लिए नए बचाव कौशल सीखने और विकसित करने और व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर था। हिन्दुस्तान जिंक को उद्योग से सबसे अधिक भागीदारी के साथ सबसे बड़ी भूमिगत खदान बचाव प्रतियोगिता की मेजबानी करने पर गर्व है। आरटी मांडेकर उपमहानिदेशक खान एवं सुरक्षा,निदेशालय उदयपुर बीपी सिंह, निदेशक खान एवं सुरक्षा निदेशालय, नागपुर, हिन्दुस्तान जिंक के हेड सीओई प्रवीण शर्मा, दरीबा खान मजदूर संघ के महामंत्री कल्याण सिंह व आईबीयू सीईओ विनोद जांगिड़ भी मौजूद थे।
देश भर की 18 कंपनियों की 26 टीमों ने लिया भाग

इस प्रतियोगिता में देश की 18 विभिन्न कंपनियों की 26 टीमों ने भाग लिया। इनमें प्रतिष्ठित कोयला कंपनियों मेसर्स बहर्ट कोकिंग कोल लिमिटेड, मेसर्स सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड,मेसर्स ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, मेसर्स महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड, मेसर्स वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, मेसर्स साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, मेटल कंपनियों से, मेसर्स हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, मेसर्स मैगनीज और इंडिया लिमिटेड, मेसर्स हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, मेसर्स यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने प्रतिभागिता की।

प्रतियोगिता में बचाव से जुड़े कई कार्यों पर रहा फोकस
प्रतियोगिता में वायरलेस संचार, भूमिगत बचावकर्मियों की वास्तविक समय स्थिति, सीसीटीवी के माध्यम से सभी बचाव कार्यों की रिकॉर्डिंग, एफएबी भूमिगत निर्माण, ब्रीफिंग ऑफिसर, रेस्क्यू रिले रेस प्रतियोगिताओं में माइंस के 200 से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेताओं के साथ ही रेस्क्यू सर्विसेज में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों, बेस्ट मेंबर, बेस्ट कैप्टन, माइन रेस्क्यू के प्रशिक्षण के लिये देश की पहली रेस्क्यू टेंऊड महिला इंजीनियर प्रशिक्षु को भी सम्मानित किया गया।



