उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीकानेर में 14 नवंबर से हुई 66वीं राज्य स्तरीय 17/19 वर्ष बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा मैडल जीतकर परचम लहराया है। खिलाड़ियों के इस बेहतर प्रदर्शन में बतौर कोच आयुष जैन और मैनेजर के रूप में गायत्री कटारिया ने मुख्य भूमिका निभाई है।
इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम

- 17 वर्षीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर की दक्षीता कुमावत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, वहीं चारवी पाटीदार ने भी रजत मेडल प्राप्त करके नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल टीम में जगह बना ली है।
- 17 वर्षीय बालक शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर के व्रशांक चौहान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया और अरुण कटारिया ने 4 रैंक प्राप्त करके नेशनल की फाईनल टीम में जगह बनायी।
- 17 वर्षीय बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
19 वर्षीय बालक शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने तो कमाल ही कर दिया। गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मैडल सहित चौथा और पांचवां स्थान भी उदयपुर के खिलाड़ियों ने ही जीता।
- 19 वर्षीय बालक शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
- 19 वर्षीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर की हिना काक ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
- 19 वर्षीय बालक शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रणय चोरडिया ने गोल्ड मैडल, महर्षी जोशी ने सिल्वर मेडल, मोनिल मारू ने ब्रॉन्ज मैडल और मुदित माहेश्वरी ने फोर्थ स्थान प्राप्त किया है। तुषार दामोर ने पांचवा स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए टीम में जगह बनाई।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा उदयपुर का मान बढ़ाने पर चेस इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता, राजस्थान शतरंज संघ के उपाध्क्षय राजेंद्र तेली, चेस इन लेकसिटी अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, सचिव विकास साहू व अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।



