AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Uttar Predesh

चौपाल लगाकर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करें

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
November 17, 2022
Reading Time: 1 min read
चौपाल लगाकर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करें


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी (एआर लाइव न्यूज)। तेजतर्रार नवागत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह गुरुवार को महिला थाना व साइबर सेल कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर-कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह लगातार जनपद के थानों के निराक्षण कर रहे है। इसी दौरान उन्होंने गुरुवार को महिला थाना व साइबर सेल कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देश भी दिए।

चौपाल लगाकर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए

वहीं साइबर सेल कार्यालय में साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तथा जनपद में थाना स्तर पर चौपाल आदि लगाकर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, साइबर सेल प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एसपी ने टीओटी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस बल को 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (टी0ओ0टी0 कोर्स) का शुभारम्भ किया। जिसमें न्यायालय परिसर की भौगोलिक जानकारी, सुरक्षा के मूल सिद्धान्त, न्यायालय परिसर में कार्यरत विभिन्न संगठनों की जानकारी व उनकी कार्य पद्धति, पुलिस मानव व्यवहार, एचएमडी व डीएफएमडी की कार्यविधि एवं महत्व तथा प्रयोग के दौरान सावधानियां, एक्स रे बैगेज स्कैनर की कार्यविधि व महत्व, न्यायालय परिसर की आन्तरिक व बाह्य सुरक्षा, सीसीटीवी सर्विलांस की कार्यविधि व महत्व, न्यायालय परिसर में फायर सेफ्टी उपकरणों की जानकारी आदि विषयों के सम्बन्ध प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Tags: barabanki newsBarabanki policebarabanki uttar pradesh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .