श्री मेवाड़ क्लब रहा उपविजेता
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। रक्तवीर श्रवण सिंह भाटी स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गोरख्या टीम ने श्री मेवाड़ क्लब को हराकर टॉफी पर कब्जा जमा लिया।
श्री राजपूत करनी सेना राजसमंद व श्री मेवाड़ क्लब देवरिया द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में गोरख्या टीम ने श्री मेवाड़ क्लब को 21-13 व 21-12 से हराया। विजेता टीम को ट्राफी के साथ ही ग्यारह हजार रुपय नकद व उपविजेता को सात हजार एक सौ रुपय ईनाम दिया गया।

सेमीफाइनल मुकाबले भी रहे रोचक
इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में श्री मेवाड़ क्लब ने रॉयल क्लब को एसियाना ने आमेट को व गोरख्या ने सियाना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान करनी सेना जिलाध्यक्ष व जीरन सरपंच चंद्रभान सिंह मोयणा, माद सरपंच अर्जुन सिंह राठौड़, पर्वत सिंह केरपुरा, भगवंत सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह देवरिया, महिपाल सिंह भुरवाडा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।



