बाराबंकी (एआर लाइव न्यूज)। निंदूरा घुंघटेर थाना क्षेत्र के डिंगरी गांव में गुरुवार सुबह एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार घुंघटेर थाना क्षेत्र के डिंगरी गाँव के पास राजस्व तालाब के किनारे बुधवार रात किसी ने नवजात शिशु को फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब गांव के लोग खेत खलिहान तालाब की ओर पहुंचे तो उन्होंने शिशु को मृत हालत में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना घुंघटेर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची जहां नवजात शिशु का शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृत नवजात के शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा
ग्रामीणों के अनुसार मृत नवजात शिशु बालक था जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। संभावना जताई जा रही है कि गांव में किसी से प्रसव कराने के बाद तुरंत ही नवजात शिशु को लाकर तालाब के पास छोड़ा गया होगा, क्योंकि अस्पताल में जन्म लेने की स्थिति में शरीर पर कपड़ा जरूर होता।


