उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से रविवार को फोटोग्राफी वर्कशॉप हुई। इसमे क्लब के सभी सदस्यों ने जंगल सफारी में ट्रेकिंग की और वाइल्डलाइफ को कैमरे में कैद किया। नेचुरल व्यू पर हुई इस कार्यशाला में कमल स्टूडियो के राकेश सेन ने फोटोग्राफी के बेहतरीन एंगल्स एवं तकनीकियों को बारीकी से समझाया।
क्लब की अध्यक्ष अनीता भाणावत ने बताया कि इस अवसर पर ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयोजिका सीमा मेहता ने सफलतापूर्वक इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर तमन्ना सुहालका, योगिनी दक, वैशाली मोटवानी आदि मौजूद थे।
वन विभाग के प्रतिनिधि द्वारा क्लब के सदस्यों को औषधीय पौधों की जानकारी एवं वितरण भी किया गया। जंगल सफारी पार्क की प्रभारी मीना द्वारा सभी अभ्यर्थियों को ट्रैकिंग कर पेड़ पौधों व पशु पक्षियों की जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों ने नेचर फोटोग्राफी की व प्रकृति के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।

