बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी किया रक्तदान
राजसमंद (एआर लाइव न्यूज)। क्षत्रीय घांची युवा शक्ति मेवाड़ के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
घांची युवा शक्ति के अध्यक्ष भोलीराम सिंधल ने बताया कि तेली समाज का नोहरा निचला पाड़ा आखरिया में सुबह 9 बजे शिविर शुरू हुआ। सन्त निर्मलराम महाराज, सीताराम दास महाराज, चेतनदा महाराज वणाई ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह नजर आया और शाम 5 बजे तक शिविर चला। इसमें कुल 651 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में आरके चिकित्सालय ब्लड बैंक, अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ब्लड बैंक, एबी अस्पताल उदयपुर की मेडिकल टीमों का सहयोग रहा।

उत्साह इतना कि शिविर का समय बढ़ाना पड़ा
रक्तदान के प्रति रक्तदाताओंं में इतना उत्साह था कि शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था उसे शाम 5 बजे तक बढ़ाना पड़ा। शिविर स्थल पर रक्तदाताओ के पंजीयन के लिए लगे काउंटर पर समाज के कई कार्यकर्ता व वेलकम ग्रुप के सदस्य व्यवस्था में लगे रहे।
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद जिला प्रमुख रतनी देवी, उदयपुर के उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली,राजसमन्द प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, समाजसेवी महेश प्रताप सिंह लखावत, हरिसिंह राठौड़,गोवर्धन राठौड़ व महेंद्र कोठारी सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद थे।



