उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। स्वतंत्रता सैनानियों के व्यक्तित्व, उनसे जुड़ी कहानियों सहित अन्य जानकारियों का संग्रहण किया जाएगा। स्वतंत्रता सैनानियों से जुड़ी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए इस संग्रहण को ऑन लाइन वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी को संग्रहण करने व अभिलेखन को लेकर संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर में हुई बैठक में परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने इसकी विस्तार से जानकारी दी।शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता सैनानियों से संबंधी कहानियां, उनके व्यक्ति एवं व्यक्तित्व, घटनाओंं का संग्रहण कर संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान की जानकारी आमजन उपलब्ध करवाने के मकसद से यह काम किया जाएगा। इसके लिए इस माह के अंत तक कार्यशाला की जाएगी। बैठक में वन एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ.सतीश कुमार शर्मा, ज्योति मेहता, प्रताप सिंह चुंडावत, वीरपाल सिंह राणा, डॉ.महेंद्र भानावत, प्रो. ललित पांडे, मनीष शर्मा, विलास जानवे व डॉ. लईक हुसैन मौजूद थे।

कहानी नई होने पर मिलेगा मानदेय
शर्मा ने बताया कि कहानी के लेखक का नाम भी वेबसाइट पर कहानी के साथ में उसके द्वारा जुटाये गए स्रोत के साथ उल्लेखित किया जायेगा। यदि कहानी नयी है व अभी तक अभिलेख के रूप में दर्ज नहीं हुई है तो मानदेय के रूप में भी भारत सरकार द्वारा 2000 रूपए प्रति कहानी का सहयोग दिया जाएगा। यह कहानियां क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर के ईमेल पर आमंत्रित की जाएगी।



