राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। पसूंद में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य गिरिधर स्वामी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान गोवद्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का महत्व भी बताया।
गिरिधर स्वामी ने कहा कि जीवन में सदैव दूसरे के भलाई के काम करते रहना चाहिए, व्यक्ति को सपने में भी किसी का अहित नहीं करना चाहिए। यह मानव शरीर जगत कल्याण के लिए मिला है। इस शरीर से ज्यादा से ज्यादा मानव कल्याण के कार्य करें। समाज, राष्ट्र कल्याण के मार्ग पर दूसरों का अहित करने वाले को भगवान कभी क्षमा नहीं करते हैं। इस दौरान बाल योगी संत चेतन नाथ महाराज, मोहनदास, पूर्व सरपंच रूपी बाई गुर्जर, राजेंद्र टांक, जितेंद्र टांक, पर्वत सिंह आशिया, दुर्गा सिंह सहित कई धर्म प्रेमी मौजूद थे।




