एआर लाइव न्यूज। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गयी है। बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्रांड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुआ सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी। पाकिस्तान ने 13 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले पाकिस्तान टीम 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और वर्ल्ड कप जीता भी था।
आज सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 153 रन का टारगेट दिया था, जिसे पाकिस्तान की टीम ने 19 1 ओवर में 3 विकेट खोकर पूरा कर लिया। मोहम्मद रिजवान उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने।
मैच ओपनिंग में ही बाबर आजम ने 53 रन और मोहम्मद रिजवान ने 57 रन के साथ जोरदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की। वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट झटके और बेहरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।




