जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2023 के लिए ऑनलाईन पजींकरण 7 नवम्बर से शुरू होंगे। ऐसा पहली बार है जब महिला कैंडीडेट भी अग्निवीर चयन में हिस्सा ले सकेंगी।
अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट http://careerindianairforce.cdac.in और http://Indianairforce.nic.in से प्राप्त कर सकते है। उम्मीद्ववार अग्निवीर की भर्ती के लिए 7 नवम्बर से 23 नवम्बर 2 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष और महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अग्रेंजी विषय के साथ एवं कला और वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्ववार आवेदन के पात्र है।



