AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मध्यप्रदेश के बैतूल में बस – कार की टक्कर में 11 मजदूरों की मौत

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
November 4, 2022
Reading Time: 1 min read
मध्यप्रदेश के बैतूल में बस – कार की टक्कर में 11 मजदूरों की मौत


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बैतूल (मध्यप्रदेश) (एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश के जिला बैतूल के झल्लार थाने के पास गुरुवार रात करीब सवा दो बजे एक भीषण हादसा हो गया। एक बस और कार की आमने सामने की टक्कर में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में शव कार में फंस गए, जिस कारण कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा। सभी शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मजदूरी कर गांव लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार बैतूल के झल्लार से 20 दिन पहले सभी लोग अमरावती के एक गांव में मजदूरी करने गए थे। सभी लोग टवेरा कार से गुरुवार रात करीब 9 बजे अमरावती से वापस झल्लार के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रात करीब सवा दो बजे का कार चालक को झपकी लगने से कार सामने से बस में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Tags: accidentBetul accidentBetul Madhya Pradeshbus car accidentjhallar accidentroad accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .