एआर लाइव न्यूज। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गुरूवार को चल रहे विरोध मार्च में दौरान एक हमलावर ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से इमरान खान घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हमले के समय इमरान खान विरोध मार्च में शामिल एक कंटेनर पर सवार थे। पुलिस ने इमरान खान पर गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में भर्ती इमरान खान की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान के मार्च में गोलीबारी की घटना का संज्ञान लिया और इसकी कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटनाक्रम की तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।




