AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

सीएम गहलोत ने मुरारी बापू से की रिक्वेस्ट, मदन पालीवाल से गुटखे का धंधा छुड़वा दो

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 29, 2022
Reading Time: 2 mins read
world highest shiv murti inauguration cm ashok gehlot request to sant morari bapu for madan paliwal miraj gutkha business in nathdwara


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम” का हुआ लोकार्पण

नाथद्वारा(एआर लाइव न्यूज)। नाथद्वारा में गणेश टेकरी पर बनी विश्व की सबसे ऊंची (369 फीट ऊंची) शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम” statue of belief का शनिवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व संत मुरारी बापू ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मंच पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुरारी बापू से मेरा 22 साल पहले मिलना हुआ था, जब जयपुर में रामकथा हुई थी। 36 साल पहले मदन पालीवाल ने कथा सुनी, तब से मुरारी बापू से प्रभावित हुए और खुद को समर्पित किया।

इसके बाद सीएम गहलोत ने मुरारी बापू को संबोधन करते हुए कहा कि एक बात मैं आपसे रिक्वेस्ट करना चाहता हुं कि मदन पालीवाल ने जिस रूप में अपना ओहदा बनाया है समाज के अंदर, सेवा कर रहे है। ये आपके (मुरारी बापू) लिए समर्पित हैं, लेकिन ये जो ये धंधा करते हैं, बिजनेस करते हैं गुटखे का, यह छुड़वा दीजिए इनसे और यह आपकी आज्ञा से ही छोड़ेगे। हमारे कहने से नहीं छोड़ेंगे। मैं तो इनको कई बार समझा चुका हुं। कई बार कह चुका हुं, यह धंधा छोड़ दो तंबाकु का, पर ये मानते ही नहीं हैं।

world highest shiv murti inauguration cm ashok gehlot request to sant morari bapu for madan paliwal miraj gutkha business in nathdwara -1

इसे छोड़कर जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें कामयाब होंगे, सरकार भी सहयोग करेगी

मुख्यमंत्री गहलोत ने मदन पालीवाल के लिए कहा कि यह इनकी गलती नहीं हैं। हिन्दुस्तान भर में जो गुटखे का काम करता हैं। वो किसी किमत पर इसे नहीं छोड़ सकता। तो कृपा करके आपके(मुरारी बापू) आदेश को मानेंगे। इनमें प्रतिभा हैं कि जो काम में हाथ डालेंगे उसमेंं कामयाब होंगे और सरकार भी पूरा सहयोग करेगी।

world tallest and highest shiv murti vishwas swaroopam inauguration

मूर्तिकार का किया सम्मान

इस अवसर पर मूर्तिकार नरेश कुमावत का भी सम्मान किया गया। तत पदम उपवन संस्थान नाथद्वारा के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने अतिथियों की अगवानी की। यहां संत कृपा सनातन संस्थान की और से आयोजित नौ दिवसीय रामकथा में भक्तों को मुरारी बापू की कथा सुनने को भी मिलेगी। चार दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विश्वास स्वरूपम के लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद दीया कुमारी, बाबा रामदेव व चिदानंद स्वामी कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

mokshi make your home better with our best appliances
highlight advertisement
world tallest and highest shiv murti vishwas swaroopam inauguration in nathdwara rajsamand rajasthan
Tags: madan paliwalMIRAJ GROUPmorari bapu katha in nathdwara rajsamandnathdwara rajsamandsant morari bapuStatue of Belief in nathdwaraworld highest shiv murti in nathdwara rajsamandworld highest shiv murti vishwas swaroopamworld tallest shiv murti in nathdwara

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .