AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

31 अक्टूबर से शुरू होगा उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेनों का सफर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 29, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur city railway station


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज रेल लाइन का काम पूरा हो गया हैं। अब 31 अक्टूबर से इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के असारवा रेलवे स्टेशन पर इस ब्रॉडगेज रेल सुविधा का उद्घाटन कर रेल को रवाना करेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा व बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद कनकमल कटारा को इस कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी दी। उसके बाद यहां के जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम की तैयारी में लग गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर शाम 6.30 बजे असारवा स्टेशन से ट्रेन को रवाना करेंगे। रेलवे की तैयारी अनुसार ब्रॉडगेज लाइन पर उदयपुर से असारवा तक फिलहाल तीन ट्रेन चलाई जाएगी।

highlight inverter bulb

उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक दृष्टि से भी होगा फायदा

उदयपुर-अहमदाबाद मार्ग पर पहले मीटर गेज ट्रेन चलती थी। इस ट्रेन के बंद होने के बाद से उदयपुर-अहमदाबाद की सीधी रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई थी। अब ब्रॉडगेज का काम पूरा होने और 31 अक्टूबर से इस नए ट्रैक पर रेल सेवाएं फिर से शुरू होने से उदयपुर में खासकर गुजराती पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही गुजरात से व्यापार करने वाले व्यापारियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी इससे उदयपुर को व्यापारिक दृष्टि से भी फायदा होगा। इसके अलावा उदयपुर सहित मेवाड़ से बड़ी संख्या में लोग गुजरात में व्यापार या नौकरी में लगे हुए हैं। उनको भी अपने क्षेत्र में आने जाने बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी

mokshi make your home better with our best appliances

ट्रेफिक दबाव कम होने से हाइवें पर लगने वाले जाम से भी मिलेगी मुक्ति

अभी गुजरात से उदयपुर आने नेशनल हाइवे आठ ही विकल्प हैं। इस कारण बढ़ते ट्रैफिक दबाव से हाइवे पर वाहनों का जाम लगना आम समस्या बन चुकी थी। इससे पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ता , लेकिन अब ब्रॉडगेज रेल लाइन भी शुरू होने से लोग रेल मार्ग से भी उदयपुर आ जा सकेंगे। इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नेशनल हाइवे आठ पर ट्रेफिक दबाव भी कम हो सकेगा और जाम से भी मिलेगी मुक्ति।

Tags: udaipur city railway stationUdaipur newsUdaipur-Ahmedabad broad gauge lineUdaipur-Ahmedabad broad gauge rail line

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .