AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर की पाल पर कार्यक्रम करने की अब नहीं मिलेगी अनुमति

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 28, 2022
Reading Time: 1 min read
dm bethak udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनिवार-रविवार को नो व्हीकल जोन करने की भी तैयारी

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यातायात व्यवस्था से जुड़ेे कई निर्णय लिए गए। बैठक में कलेक्टर ताराचंद मीणा ने यूआईटी सचिव नितेंद्र पाल सिंह को निर्देश दिए कि फतहसागर की पाल पर अब किसी को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाए। किसी को कार्यक्रम करना हैं तो उसे विकल्प के रूप में रानी रोड की तरफ कार्यक्रम करने की अनुमति दी जाए।

कलेक्टर ने शनिवार और रविवार को फतहसागर पर नो व्हीकल जोन करने व फतहसागर पर मौजूदा बोटिंग स्टैंड को शिफ्ट करने की संभावना तलाशने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने बड़ी तालाब की पाल का सौंदर्यीकरण करने व वॉल सिटी में यलो लाइन मार्किंग के निर्देश भी दिए।

बैठक में एडीएम सिटी प्रभा गौतम, स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत, आरटीओ पीएल बामनिया, टीडीओ कल्पना शर्मा, यूआईटी के एसीई संजीव शर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक शर्मा, निगम एसई मुकेश पुजारी, यूआईटी एक्सईएन नीरज माथुर, ट्रैफिक डिप्टी कुशाल चौर्डिया, पीडी एनएचआई लोकेश सिंह राजपुरोहित, बीएल कोठारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

UIT Udaipur

सडक़ों की हालत सुधारो

कलेक्टर ने शहरी सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले माह प्रस्तावित जी20 समिट को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी के काम पूरे कर लिए जाए। शहरी सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाए। गति सीमा के साइन बोर्ड लगाने, वॉल सिटी में ई-रिक्शा चलाने, सिटी बस संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। हाइवे पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं को रोकने टोल नाका संचालको को पाबंद करने के निर्देश दिए।

air pollution nagar nigam udaipur
Tags: Fatehsagarfatehsagar lakefatehsagar paludaipur news updateudaipur trafficudaipur traffic management committee meeting

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .