AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अरूणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: उदयपुर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ सहित देश के पांच जवान शहीद

Lucky Jain by Lucky Jain
October 22, 2022
Reading Time: 1 min read
अरूणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: उदयपुर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ सहित देश के पांच जवान शहीद


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर/झुंझुनू,(एआर लाइव न्यूज)। अरुणाचल प्रदेश के सियांग में शुक्रवार को सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र क्रैश हो गया। हादसे में राजस्थान के तीन जवान सहित पांच जवान शहीद हो गए हैं। सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर निवासी मेजर मुस्तफा बोहरा, हनुमानगढ़ निवासी मेजर विकास भाम्भु और झुंझुनू निवासी रोहिताश्व कुमार शहीद हुए हैं।

सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिस जगह हुआ, वह घने जंगल और पहाड़ियों का मुश्किल टेरेन वाला क्षेत्र है और सड़क मार्ग से कनेक्टेड भी नहीं है। सेना के लिए भी रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सेना के कुल पांच अधिकारी और जवान मौजूद थे। हादसे के कारणों को लेकर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

5 army personnel martyred in helicopter crash in siang arunachal pradesh major mustafa from udaipur -1

शहर के सेंट पॉल स्कूल में हुई थी स्कूल शिक्षा

हादसे में शहीद हुए मेजर मुस्तफा बोहरा मूलतः उदयपुर जिले के खेरोदा के रहने वाले थे और उनका परिवार शहर के हाथीपोल क्षेत्र में रहता है। मेजर मुस्तफा की शहादत की खबर जैसे ही आयी, परिवार में कोहराम बच गया। मुस्तफा के पिता कुबैत में काम करते हैं, बेटे के शहीद होने की सूचना उन्हें दी गयी। वे शनिवार तक उदयपुर पहुंचेंगे।

मेजर मुस्तफा ने शहर के सेंट पॉल स्कूल में बारहवीं तक की पढ़ाई की थी। बचपन से ही उन्हें सेना में जाना था, तो उन्होंने स्कूल से ही सेना में जाने के लिए एनडीए के एग्जाम की तैयारियों में जुट गए थे। सेना में चयन होने के बाद पिछले ढाई सालों से जोधपुर में ट्रेनिंग ले रहे थे और कुछ समय पहले ही उनका ट्रांसफर हुआ था और उन्हें भारत निर्मित स्वदेशी रूद्र हेलीकॉप्टर में ट्रेनिंग दी जा रही थी।

हनुमानगढ़ निवासी मेजर विकास 9 जून 2012 को आर्मी एविएशन में स्थाई रूप से कमीशन हुए थे। उन्होंने एविएशन में जाने से पहले लेह और रुड़की रेजीमेंट के साथ काम किया था। परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक बेटी है।

झुंझुनू के रोहिताश्व कुमार 2010 में सेना टेक्निकल पद पर भर्ती हुए थे। रोहिताश्व के परिवार में पिता विद्याधर खैरवा, माता, पत्नी और 5 साल की बेटी है। रोहिताश्व असम में तैनात थे और पिछले महीने ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गए थे।

UIT Udaipur
Tags: 5 army personnel martyred in helicopter crash in siang arunachal pradeshhelicopter crash in siang arunachal pradeshmajor mustafa boharamajor mustafa bohara martyred in helicopter crashudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .