AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलैट बाइक और फर्जी पुलिस बन सुनार से सोने की चेन चुराने वाला गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
October 19, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur savina police arrest sharp thieves who expert in theft


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुनार की दुकान से 5 लाख रूपए कीमत की सोने की दो चेन लेकर भागा था आरोपी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सवीना थाना पुलिस ने ज्वैलरी की दुकान से फर्जी पुलिस वाला बन सोने की चेन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ज्वैलरी की दुकान से 5 लाख रूपए कीमत की सोने की ली थी और बिना पेमेंट किए चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। आरोपी ने ऐसा ही चकमा शोभागपुरा स्थित बाइक शोरूम के कर्मचारी को दिया था और टेस्ट ड्राइव के नाम से बुलैट बाइक (एनफील्ड) लेकर फरार हो गया था।

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि कुंभलगढ़ राजसमंद हाल सेक्टर 14 गोवर्धनविलास निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र शिवसिंह झाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उदयपुर में इन दो वारदातों के अलावा बाइक चोरी की अन्य वारदातें भी कबूली हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल भगवती लाल और बलवान सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

mokshi make your home better with our best appliances

ये वारदातें कबूलीं

1 : गत दिनों आरोपी देवेन्द्र सिंह सवीना स्थित राधे ज्वैलर्स की दुकान पर गया था। वहां उसने दुकान संचालक को कहा कि वह पुलिस वाला है और सोने की चेन दिखाने को कहा। आरोपी ने सोने की दो चेन पसंद कर गले में पहनकर देखीं, फिर चेन का बिल बनाने का कहा। दुकान संचालक ने बिल बनाया, तभी आरोपी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि उसका पर्स स्कूटी में रखा है। पर्स लेकर आने के बहाने वह चेन पहने हुए ही दुकान से बाहर निकला और स्कूटी से फरार हो गया।

highlight advertisement

2 : आरोपी ने इसी तरह की वारदात पांच दिन पहले शोभागपुरा स्थित गाड़ियों के शोरूम पर की थी। यहां वह बुलैट बाइक खरीदने के बहाने शोरूम पर गया था। एक एनफील्ड पसंद की और 5000 रूपए जमा करा कर बुक कर दी। इसके बाद उसने शोरूम कर्मचारी से बाइक की टेस्ट ड्राइव के लिए कहा। कर्मचारी टेस्ट ड्राइव के लिए आरोपी देवेन्द्र के साथ गया, लेकिन तभी आरोपी ने मोबाइल छूट जाने की बात कही और शोरूम कर्मचारी से मोबाइल लेकर आने को कहा। शोरूम कर्मचारी जैसे ही फोन लेकर आने के लिए बाइक से उतरा, आरोपी देवेन्द्र बाइक लेकर फरार हो गया था।

Tags: theft in udaipurudaipur news updateUdaipur Policeudaipur savina thana

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .