AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अनियंत्रित कार ने स्कूल जा रहे बच्चों को कुचला, दो सगी बहनों सहित तीन की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
October 18, 2022
Reading Time: 1 min read
two sisters with three childrens died after high speed car hits them in gonda uttar pradesh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विकास कुमार सोनी/गोंडा,(एआर लाइव न्यूज)।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार की टक्कर से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चे गांव के ही विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहे थे

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार को करीब नौ बजे चौरी गांव के सूबेदार पुरवा निवासी कुछ बच्चे गांव के ही विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहे थे। इस बीच गोंडा लखनऊ राजमार्ग पार करते समय लखनऊ की तरफ जा रही एक अनियंत्रित कार ने बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में सत्यम(10 वर्ष) पुत्र राम सागर, तनवी(7) व शिवांजलि(11) पुत्री विजय शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल शिवांशी(14) पुत्री विजय शुक्ला अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक संदिग्ध कार को पकड़ा है और उसके चालक से पूछताछ की जा रही है। मौके पर कर्नलगंज के एसडीएम हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज नीरज सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags: car hits school going childrens in gondagonda newsgonda uttar pradesh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .