पीड़िता का पति बीकानेर में पांच सितारा होटल में मैनेजर है
बीकानेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के बीकानेर में वाइफ स्वैपिंग का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने उसके पीहर भोपाल पहुंच कर आरोपी पति, सास व भाभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि उसका पति बीकानेर के एक पांच सितारा होटल में मैनेजर है। वह पति के साथ बीकानेर में रहती है। उसका पति शराब पीने, ड्रग्स करने सहित अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाने का आदि है, लेकिन हद तो तब हुई जब पति ने पीड़िता से वाइफ स्वैपिंग गेम में हिस्सा लेने के लिए कहा। पीड़िता ने इस अनैतिक गेम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया तो पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध से उसकी तबियत खराब हो गयी थी, लेकिन पति सुध लेने तक नहीं आया। पीड़िता ने भोपाल में उसके पीहर में परिजनों को फोन कर बुलाया। इसका बाद पीड़िता परिजनों के साथ भोपाल चली गयी और वहां पहुंचकर उसने पति सहित सास व भाभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि उसने पति के बारे में सास और भाभी को बताया तो वो प्रताड़ित करने लगे।
क्या होता है वाइफ स्वैपिंग
दोस्तों के बीच पत्नियों की अदला-बदली करने के गेम को वाइफ स्वैपिंग कहा जाता है। इसमें कुछ दोस्त और उनकी पत्नियां शामिल होती हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली महिलाओं को पति के दोस्त के साथ संबंध बनाने होते हैं।




