AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

भू वैज्ञानिक स्कूलोंं में वितरित करेंगे खनिज नमूने, ताकी युवा पीढ़ी को ज्ञान हो सके

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 17, 2022
Reading Time: 1 min read
geoscientist society of rajasthan udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जियो साइंटिस्ट सोसायटी आफ राजस्थान की हुई बैठक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जियो साइंटिस्ट सोसायटी आफ राजस्थान से जुड़े भू वैज्ञानिको ने तय किया हैं कि खनिजों के नमूनो को बॉक्स बनाकर स्कूलों में वितरित किया जाएगा।

इससे युवा पीढ़ी को खनिज संपदा की समग्र जानकारी हो सकेगी और स्कूली बच्चें किताबी ज्ञान के साथ ही खनिज संपदा से जुड़ी जानकारी में भी निपुण बन सकेंगे। जियो साइंटिस्ट सोसायटी आफ राजस्थान की दो दिन पूर्व हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया।

जियो साइंटिस्ट सोसायटी के संपादक प्रोफेसर डॉ.राव गोविंद सिंह भारद्वाज ने जियो न्यूज के द्वितीय संस्करण की जानकारी दी। इसमें तकनीकी कार्य, भू विविधता विरासत संरक्षण के लिए किये गये प्रयास का सारगर्भित आलेख के रूप में प्रकाशित किया गया हैं।

टाऊन प्लानिंग में भूविज्ञान विषय पर संगोष्ठी का सुझाव

सोसायटी के उपाध्यक्ष एनएस खमेसरा (पूर्व अतिरिक्त निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग) ने टाऊन प्लानिंग में भूविज्ञान विषय पर संगोष्ठी का सुझाव दिया। डॉ महेन्द्र कुमार सोमानी (पूर्व क्षेत्रिय खनन भूवैज्ञानिक भारतीय खान ब्यूरो), प्रोफेसर डॉ. रोशन लाल जोदावत, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव, अरुण मालू, विजय प्रकाश शर्मा (पूर्व निदेशक भूवैज्ञानिक भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग), मृदा वैज्ञानिक देवीलाल शर्मा व भूपेन्द्र सिंह यादव भी मौजूद थे।

UIT Udaipur

माइनिंग रूल्स के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई

बैठक में माइनिंग रूल्स 2015 से पहले व बाद में सुधार किये रूल्स की क्रियान्विति के पश्चात खनिज अन्वेषण पर पड़े प्रभाव पर भी चर्चा की गई। सोसायटी के सहसचिव विजय प्रकाश शर्मा ने कहा कि बहुत बड़े पैमाने पर भूवैज्ञानिक आंकड़े हमारे पास उपलब्ध हैं उनका समुचित विश्लेषण होना चाहिए। अध्यक्षता औंकार सिंह सिरोया ने की।

Tags: geoscientist society of rajasthan udaipurudaipur geoscientistUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .