AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

उदयपुर में गुजरात पुलिस के दो हेडकांस्टेबल ट्रेप : शराब व्यापारी से ले रहे थे 1.10 लाख रूपए रिश्वत

Lucky Jain by Lucky Jain
October 16, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest two head constables of gujarat police for taking 110000 rs bribe money


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शराब तस्करी से जुड़े मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे हेडकांस्टेबल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने रविवार शाम को उदयपुर शहर के सेक्टर 14 स्थित शराब की दुकान पर गुजरात पुलिस के दो हेडकांस्टेबलों को 1.10 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है।

दोनों हेडकांस्टेबल शराब व्यापारी से गांधी नगर में दर्ज तस्करी के एक मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 2 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे थे और रविवार को रिश्वत राशि लेने गांधीनगर से उसकी सेक्टर 14 स्थिति शराब की दुकान पर आकर बैठ गए थे।

एसीबी उपमहानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एसीबी टीम ने गुजरात के गांधीनगर जिले में रखियाल पुलिस थाने के दो हेडकांस्टेबल महेश भाई चौधरी और भरत भाई पटेल को 1 लाख 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडि.एसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित की टीम ने की है।

mokshi make your home better with our best appliances

परिवादी ने एसीबी कार्यालय पर गुजरात पुलिस के दो हेडकांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी थी। परिवादी ने शिकायत में बताया था कि उसकी सेक्टर 14 में शराब की दुकान है। पिछले दिनों गुजरात में गांधीनगर के रखियाल थाना पुलिस ने किसी गाड़ी से शराब पकड़ी थी, गुजरात में शराब बंदी है, ऐसे में गुजरात पुलिस ने उस गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

उस गाड़ी चालक ने गुजरात पुलिस की पूछताछ में बताया था कि उसने यह शराब उदयपुर में परिवादी की शराब की दुकान से खरीदी थी। तब से गांधीनगर के रखियाल थाना पुलिस के ये हेडकांस्टेबल परिवादी को गाड़ी से जब्त हुई शराब के मामले में आरोपी बनाने की बात कहकर धमका रहे थे और आरोपी नहीं बनाने की एवज में 2 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे थे।

highlight advertisement

गांधीनगर से रिश्वत लेते उदयपुर परिवादी की दुकान पर पहुंच गए

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि दोनों हेडकांस्टेबल महेश भाई और भरत भाई पटेल परिवादी से रिश्वत लेने के लिए रविवार को गांधीनगर से उदयपुर आ गए और परिवादी की शराब की दुकान पर पहुंच गए। दोनों हेडकांस्टेबल ने परिवादी को कह दिया कि वे रूपए लिए बगैर वापस नहीं जाएंगे और दुकान पर ही बैठे हैं।

परिवादी ने हेडकांस्टेबलों से काफी विनती कर 1.10 लाख रूपए ही होने की बात कही, इधर एसीबी टीम को हेडकांस्टेबलों के उसकी दुकान पर होने की सूचना कर दी। एसीबी टीम भी परिवादी की दुकान पर पहुंच गयी। दोनों हेडकांस्टेबलों ने जैसे ही परिवादी से 10 लाख रूपए रिश्वत ली, एसीबी टीम ने छापा मारकर दोनों हेडकांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: gandhinagar gujarat newsgandhinagar police arrest in udaipurgujarat police head constables traped by udaipur policeliquor smuggling in gujarat caseudaipur ACBudaipur acb arrest two headconstables of gujarat police for taking bribeUdaipur ACB Trap gujarat police headconstables

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .