देर रात घुसे घर में, बुजुर्ग का दबा दिया मुंह
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जिले के आमेट थाना सर्किल के झोर गांव में देर रात बदमाश घर मे घुसकर एक बुजुर्ग के कान में पहनी सोने की मरकीया तोड़ कर फरार हो गए।
घटनाक्रम अनुसार झोर गांव में बुजुर्ग चंपालाल गमेती अपने घर में सो रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे उनके घर की दीवार फांद कर अज्ञात बदमाश घर के अंदर घुसे। बदमाशों ने तुरन्त चंपालाल का मुंह दबा दिया ताकि वो शोर नहीं मचा पाए। मुंह दबाने के बाद बदमाशों ने चंपालाल के कान में पहनी सोने की मुरकिया तोड़ ली और भाग गए। बदमाशों ने मेन गेट के दरवाजे को पहले ही खोल कर रखा था ताकि मौका लगते ही भागने में आसानी रहे।

चिल्लाने पर जागे परिवारजन, लहूलुहान थे चंपालाल
कान में पहनी सोने की मरकीया बदमाशों द्वारा तोड़ने से चंपालाल लहूलुहान हो गए। बदमाशों के भागने के बाद चंपालाल ने हिम्मत की और शोर मचाया। तब उनके पुत्र भंवरलाल व परिवार जन जागे। शोर मचने से आसपास रहने वाले लोग भी जाग गए। हालांकि तब तक बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग चुके थे।



