AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शोपियां में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

Lucky Jain by Lucky Jain
October 15, 2022
Reading Time: 1 min read
शोपियां में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चौधरी गुंड गांव में शनिवार को संदिग्ध आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की गोली मार कर हत्या कर दी। आतंकियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब भट गांव में बाग की तरफ जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश कर रही है।

इधर घटना के बाद से कश्मीरी पंडित समुदाय में रोष बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भट ने घाटी तब भी नहीं छोड़ी थी, जब 1990 के दशक में उग्रवाद चरम पर था।

घाटी में कश्मीरी पंडितों की हो रही हत्याओं के विरोध में कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति की ओर से ट्विट किया गया कि “यहां कुछ भी नहीं बदला है। यह अमित शाह के लिए एक मैसेज है कि यहां सबकुछ ठीक नहीं है।” कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी घाटी में सब कुछ सामान्य दिखाने के लिए पड़ित परिवार पर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रहे हैं।

गौरतलब है कि घाटी में बीते कुछ माह से कश्मीरी पंडित नागरिकों की हो रही हत्याओं के विरोध में कश्मीरी पंडितों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वे केन्द्र सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि वे घाटी में सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए।

UIT Udaipur
Tags: kashmiri panditkashmiri pandit gun shot deadkashmiri pandit in shopiankashmiri pandit shot dead by militantsnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .