AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर में बीजेपी और कांग्रेस एक हैं, वैसे ही उदयपुर में भी बीजेपी और कांग्रेस एक हैं : रणधीर सिंह भींडर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 14, 2022
Reading Time: 1 min read
Janata Sena protest in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनता सेना ने जनता के लिए कलेक्ट्री बाहर किया प्रदर्शन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की तरफ सरकार व जिला प्रशासन का ध्यान दिलाने जनता सेना ने शुक्रवार को कलेक्ट्री बाहर प्रदर्शन किया। जनता सेना संस्थापक एवं वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीरसिंह भींडर व महिला नेता दीपेंद्र कुंवर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वल्लभनगर क्षेत्र की जनता और किसानों से जुड़ी समस्याओं की तरफ अधिकारियों और सरकार का ध्यान दिलाया।

रणधीर सिंह भींडर ने यूआईटी से नगर निगम को हस्तांतरित हुए भूखंडों की अवैध खरीद फरोख्त का मामला भी उठाया। रणधीरसिंह भींडर ने कहा कि वल्लभनगर में बीजेपी और कांग्रेस एक हैं वैसे ही उदयपुर में भी बीजेपी और कांग्रेस एक हैं। तभी तो नगर निगम में भूखंड घोटाला होने के बावजूद अभी तक प्रभावी जांच नहीं हो पायी। इस मामले को एसओजी को जांच के लिए दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐेसे में इस मामले की तो एसीबी से जांच होनी चाहिए। रणधीर सिंह भींडर ने वल्लभनगर को जिला बनाने की मांग भी की।

janta sena dharna in udaipur

लम्पी को महामारी घोषित करो

किसानों की समस्या को लेकर कहा कि उदयपुर-चित्तौड़ सिक्स लेन बनाने वाली कंपनी और हाइवे के अधिकारियों की लापरवाही से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर रहा और फसलें खराब हो रही हैं। इनको मुुआवजा दिया जाए और समस्या का स्थायी समाधान भी किया जाए। लम्पी रोग से पशुपालकों को हुए नुकसान को केंद्र व राज्य सरकार से मुआवजा देने के लिए आवाज उठाई गई। वल्लभनगर व मावली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए।

highlight advertisement

देवास का पानी वल्लभनगर को भी दो

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम उदयपुर में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने, टूटी सड़कों की मरम्मत करने होटल, रिसोर्ट व अन्य व्यवसायिक उपयोग के लिए अरावली पहाडिय़ों की कटाई पर सख्ती से रोक लगाने व देवास प्रोजेक्ट-2 के तहत बने बांधों के पानी से वल्लभनगर को भी पेयजल देने, उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच खोलने की मांग भी गई।

भींडर और अन्य वक्ताओं ने लोगों की समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर आने वाले समय में और बड़ा प्रदर्शन करने और घेराव करने की चेतावनी भी दी। मुख्य समन्वयक मांगी लाल जोशी, जिलाध्यक्ष दिनेश माली, हरिसिंह चौहान, गजेंद्र सामर, हितेष व्यास, सुनील लोढा, पंकज सुखवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: Janata Sena protest in udaipurjanta sena udaipurRandhir shingh bhindarRandhir shingh bhinder

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .