AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

जयपुर में सिग्नल फ्री होंगे चौराहे

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
October 14, 2022
Reading Time: 1 min read
जयपुर में सिग्नल फ्री होंगे चौराहे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। राजधानी जयपुर अपने नगर नियोजन, हैरिटेज, पर्यटन और सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है। अब जयपुर विकास प्राधिकरण ने ट्रैफ्रिक जाम की समस्या से मुक्ति के लिए शहर को सिग्नल फ्री बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शहर को अत्याधुनिक रूप देने के लिए 700 करोड़ रूपए के 9 प्रोजेक्ट जल्द साकार रूप ले लेंगे।

जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन ने बताया कि ट्रैफ्रिक सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के तहत जयपुर के 7 प्रमुख चौराहों को सिग्नल फ्री किया जाएगा। प्रथम चरण में लक्ष्मी मंदिर तिराहा, बी टू बाईपास चौराहा एवं ओटीएस चौराहा को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। साथ ही जवाहर सर्किल पर सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।

इसी प्रकार दूसरे चरण में सरदार पटेल रोड, रामबाग सर्किल एवं जेडीए सर्किल को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। साथ ही रामनिवास बाग एवं चारदीवारी में सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। फिलहाल जयपुर विकास प्राधिकरण ने लक्ष्मी मंदिर तिराहा एवं बी टू बाईपास पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही ओटीएस चौराहे पर भी काम शुरू किया जाएगा।

6 करोड़ से ज्यादा वाहनों की राह सुगम होने से लोगों के हर साल 8 लाख घंटे बचेंगे

टोंक रोड पर लक्ष्मी मंदिर तिराहे को सिग्नल फ्री करने के लिए लालकोठी सब्जी मंडी एवं नेहरू बालोद्यान के बीच अंडरपास बनाया जाएगा। जिससे सालभर में करीब 6 करोड़ 44 लाख वाहनों का आवागमन सुगम होगा, साथ ही 4 करोड़ रूपए का ईंधन भी बचेगा। इसके अलावा यहां स्वतंत्रता सेनानी का विशाल स्कल्पचर बनाया जाएगा।

बी टू बाईपास पर 80 फीट ऊंचा आर्क बनेगा

बी टू बाई पास चौराहे से दिल्ली, आगरा, टोंक और अजमेर जैसे बड़े शहरों से वर्षभर में करीब 6 करोड़ 87 लाख वाहनों का आवागमन होता है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 9 करोड़ 50 लाख रूपए का ईंधन बर्बाद होता है। जेडीए यहां अंडरपास बनाएगा, जिसके ऊपर दोनों तरफ नई टेक्नोलॉजी से दो क्लोवर ब्रिज बनेंगे। इनके ऊपर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। साथ ही अंडरपास के दोनों छोर पर 80 फ़ीट ऊंचाई के मार्बल आर्क बनेंगे।

80 फीट ऊंचा मोन्यूमेंट करेगा यात्रियों का स्वागत

जवाहर सर्किल पर पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाया जा रहा है। यहां 362 कार, 437 बाइक तथा 5 बस पार्किंग की सुविधा विकसित करने के साथ ही 2 साइकिल स्टैंड बनाए जा रहे हैं। इससे मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले शहरवासियों तथा पर्यटकों को वाहन पार्क करने की समस्या नहीं आएगी। यहां सफेद मार्बल से बना 80 फीट ऊंचा एक वेलकम मोन्यूमेंट का भी निर्माण किया जायेगा, जो न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटकों का स्वागत भी करेगा।

ओटीएस चौराहे पर बनेगा बिना पिलर का ब्रिज

ओटीएस चौराहे पर गोपालपुरा, झालाना, जगतपुरा, मालवीय नगर और तिलक नगर से वाहनों का आवागमन होता है। इसके पास बड़ी संख्या में शिक्षण, राजकीय एवं वाणिज्यिक संस्थान मौजूद हैं। साथ ही स्मृति वन एवं जलधारा के कारण लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। सर्वे के अनुसार यहां प्रतिदिन करीब 1 लाख 13 हजार वाहनों का आवागमन होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए यहां बिना पिलर का स्टील ब्रिज बनाया जाएगा।

Tags: jaipurjaipur newsJdaRajasthansignal free Crossroads

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .