उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन 14 -15 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह करेंगे।
इस सम्मेलन में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत व एनआरई मंत्री और सचिवों के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विद्युत और भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा व रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा हिस्सा लेंगे।
इस सम्मेलन में इन एजेंडा पर होगी चर्चा
- डिस्कॉम्स की व्यवहार्यता
- स्मार्ट मीटरिंग
- नवीकरणीय ऊर्जा और भंडारण
- विद्युत क्षेत्र में सुधार
- समय पर निवेश के माध्यम से चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना
- बिजली उपभोक्ताओं के अधिकार
- साल 2030 में भविष्य की विद्युत प्रणाली
- ऊर्जा सरंक्षण

वर्ष 2020-21 के लिए विद्युत उपयोगिताओं के प्रदर्शन पर रिपोर्ट होगी जारी
विद्युत मंत्रालय व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय हर साल इस सम्मेलन का आयोजन करते हैं। इस सम्मेलन के दौरान विद्युत मंत्रालय के अधीन पावर फाइनेंस कारपोरेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विद्युत उपयोगिताओं के प्रदर्शन पर रिपोर्ट जारी की जाएगी।
सम्मेलन में विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा विद्युत क्षेत्र के सीपीएसई के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे। इसमें विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी और विद्युत क्षेत्र की सीपीएसई के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे।


