एसआरके कॉलेज में हुआ सेमिनार
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। सेठ रंगलाल कोठारी कॉलेज,राजसमंद में कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने स्टूडेंट को सफलता के कई टिप्स दिए।
एसपी सुधीर चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में आईएएस और आरएएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी मिलकर एक ग्रुप बनाएं और ग्रुप का उपयोग अध्ययन करने के लिए करें। उन्होंने बताया कि वह उनका भी एक ग्रुप था जो आईएएस की तैयारी करता था। इससे काफी फायदा मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. निर्मला मीणा ने की।

डॉ. संतोष भंडारी ने कॉमर्स एसोसिएशन के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.दिनेश,डॉ. सुमन बडौला, डॉ.बृजेश बासोतिया, डॉ. महेश तिवारी,डॉ. उषा शर्मा, सहायक प्रोफेसर डॉ.गोपाल कुमावत, डॉ.भावना कुमावत व डॉ. मनदीप सिंह भी मौजूद थे।



