मकान मालिक ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जिले में भाटोली पंचायत के अंतर्गत नाकली मार्ग पर एक निर्माणाधीन मकान की छत डालने के लिए रखे लोहे के सरिया चोरी हो गए। मकान मालिक ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दी हैं।
नाकली मार्ग पर चंद्र प्रकाश कुमावत के मकान का काम चल रहा था। छत डालने के लिए कुमावत ने निर्माणाधीन मकान के बाहर निर्माण सामग्री व करीब ढ़ाई लाख का सरिया खाली करवाया। शनिवार शाम को सरिया खाली करवाने के बाद मकान मालिक ने अगली सुबह देखा तो सरिया गायब था।
अज्ञात चोर सरिया सहित कुछ और सामान भी चुरा ले गए। मकान मालिक ने पहले तो अपने स्तर पर सरिये का पता लगाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर कांकरोली थाने में मामला दर्ज करवाया गया।



