राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा राजसिंह जी की जन्म जयंती को लेकर राजसमन्द में उत्साह नजर आ रहा हैं।
7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक को होने वाले राज महोत्सव को लेकर समारोह समिति द्वारा तैयारी बैठक की गई। इसमें राजसमन्द पंचायत समिति क्षेत्र के कुछ सरपंच भी शामिल थे। आयोजन समिति ने सभी लोगों से और खासकर सरपंच से आग्रह किया कि वे इस आयोजन को सफल बनाने ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रियता दिखाए।

महोत्सव भव्य होगा तो राजसमंद दूर दूर तक और ज्यादा पहचान बनाएगा
भरत पालीवाल ने बताया कि राज महोत्सव भव्य होगा तो राजसमंद का नाम दूर दूर तक और ज्यादा पहचान बनाएगा। अनिल खंडेलवाल ने राज महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। पसुन्द सरपंच अयन जोशी,गणेश पालीवाल पीपरड़ा, तासोल उपसरपंच लक्ष्मण वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रतन गोयल, गणेश रेगर, अशोक जोशी, भारती पालीवाल, मीरा रेगर व कंचन सरगरा भी मौजूद थे।



