उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए उदयपुर से शुरू हुई कबीर यात्रा मंगलवार को जिले के आदिवासी क्षेत्र फलासिया पहुँची।
उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र फलासिया में देशभर से आए जाने-माने कलाकारों व संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कबीर युवा भजन मंडली व स्थानीय भंजन मंडली ने रात्रि सत्संग में पारम्परिक भजनों की प्रस्तुति दी। बेंगलुरु से आईं शबनम विरमानी, मुम्बई की राधिका सूद नायक, जैसलमेर के महेशाराम मेघवाल व अन्य लोक कलाकारों, कासम खान, नेक मोहम्मद लंगा, बाउल्स ऑफ बंगाल, मीर बसु बरकत खान जैसे कलाकार की मौजूदगी रहीं।

8 अक्टूबर तक उदयपुर व राजसमंद जिले में देगी संदेश
लोकायन संस्थान द्वारा राजस्थान पुलिस के सहयोग से यह यात्रा निकाली जा रही हैं। 8 अक्टूबर तक उदयपुर और राजसमंद जिले में अपना संदेश देगी। कबीर यात्रा में देश भर के कई कलाकार शामिल है जो कि गीत-संगीत के माध्यम से कबीर के संदेश समाज तक पहुंचाने का काम कर रहे है। कबीर यात्रा सामाजिक समरसता और लोगों में आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने सार्थक साबित हो सकती हैं।
यात्रा का आगे का सफर यह रहेगा

यात्रा के आयोजक गोपाल सिंह ने बताया कि कबीर यात्रा उदयपुर से शुरू होकर 3 अक्टूबर को कोटड़ा होते हुए 4 अक्टूबर को फलासिया पहुँची। अब यह यात्रा 5 को कुम्भलगढ़, 6 को राजसमंद, 7 अक्टूबर को सलूम्बर, 8 अक्टूबर को राजसमंद जिले के भीम पहुंचेगी।


