AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में आग, तीन बच्चों सहित 5 की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
October 3, 2022
Reading Time: 1 min read
five died in massive fire in durga puja pandal bhadohi uttar pradeshfive died in massive fire in durga puja pandal bhadohi uttar pradesh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार रात नवरात्रि पर हो रहे कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक आग लग गयी। हादसे में 3 बच्चे और 2 महिलाओं की मौत हो गयी, वहीं 60 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के समय पंडाल में 200 लोग मौजूद थे।

भदोही एसपी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष बच्चा यादव और समिति के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दुर्गा पंडाल में चल रहा था मां काली की लीला का मंचन

जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार शाम को भगवान शंकर और मां काली की लीला का मंचन चल रहा था। जिसे देखने के लिए पंडाल में 200 से अधिक महिलाएं और बच्चे बैठे थे। तभी अचानक मंच के पास आग भड़क गई। पंडाल में हवा के लिए पंखे भी लगाए गए थे, जिससे आग ने कुछ ही सैकंड में विकराल रूप ले लिया और पूरे पंडाल में फैल गयी।

आग देखकर पंडाल में भगदड़ मच गयी, लोग बचने के लिए इधर-उधर भागे, पंडाल से बाहर निकलने के लिए कोई माकूल व्यवस्था नहीं थी और सिर्फ एक पतली गैलरी थी, ऐसे में कई लोग पंडाल में फंस गए। हादसे में तीन बच्चे और दो महिलाओं की मौके पर ही आग की चपेट में आने से मौत हो गयी, वहीं 60 से अधिक लोग झुलस गए।

Tags: bhadohi uttar pradeshdurga puja pandal bhadohifire in durga puja pandal bhadohifive died in massive fire in durga puja pandal bhadohi uttar pradeshuttar pradesh news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .