उदयपुर। वैम्पायर फेशियल – प्लाज्मा फेस स्कल्प्टिंग एंटी एजिंग और सुंदरता प्राप्त करने का नेचुरल तरीका है, यह कहना है अर्थ ग्रुप के सीईओ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अरविंदर सिंह का। उन्होंने कहा कि वैम्पायर फेशियल यूनीक और पेनलैस मैथड भी है, जो राजस्थान के जयपुर और उदयपुर में अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर पर उपलब्ध है।
डॉ. अरविंदर सिंह कहते हैं कि सुंदर और स्वस्थ त्वचा हर व्यक्ति चाहता है, लेकिन तनाव, पोषक तत्वों की कमी, पर्यावरण में बदलाव और उम्र बढ़ने जैसे कारणों से दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखाई देती हैं। लेकिन वैम्पायर फेशियल- प्लाज्मा फेस स्कल्प्टिंग के जरिए त्वचा के दाग-धब्बे और झुर्रियों को खत्म कर दोबारा एक स्वस्थ और सुंदर त्वचा पायी जा सकती है।
डॉ. अरविंदर सिंह कहते हैं कि वैम्पायर फेशियल को डिवाइन फैशियल कहा जाना चाहिए। हमारे रक्त में कई नेचुरल गॉड गिफ्टेड तत्व होते हैं। वैम्पायर फेशियल में विशेषज्ञों द्वारा व्यक्ति के ही रक्त को चेहरे के उपयुक्त बिंदुओं पर इंजेक्ट किया जाता है, इसी कारण वैम्पायर फेशियल के चेहरे पर बेहद जादुई परिणाम नजर आते हैं। खासबात यह है कि डॉ.अरविन्दर सिंह देश के उन चुनिंदा कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट में शामिल हैं, जो वैम्पायर फेशियल पेनलैस मेथड से करते हैं। वे दर्द रहित फेस इंजेक्शन में पारंगत और इंटरनेशनल स्तर पर सर्टिफाइड भी हैं।
वैम्पायर फेशियल के फायदे
- त्वचा का टोन और टैक्स्चर अच्छा हो जाता है।
- त्वचा में मॉइश्चर रहता है।
- फर्म और टाइट त्वचा रहती है।
- चेहरे पर झुर्रियां कम करता है।
- कोलेजन उत्पादन में वृद्धि होती है
- सन-बर्न से त्वचा को होने वाली क्षति को रिकवर कर देता है।
- वैम्पायर फेशियल एंटी-एजिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ थैरेपी में एक है।
- खास बात है कि न तो इसमें बहुत ज्यादा समय लगता है और न ही कोई बहुत ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है।
- इसका असर कई महीनों तक रहता है।


