AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर आए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले – जब मंत्रीमंडल इस्तीफा दे चुका है, तो सरकार कौन चला रहा है…

Lucky Jain by Lucky Jain
September 28, 2022
Reading Time: 1 min read
bjp state president satish poonia reached udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच बुधवार को उदयपुर पहुंचे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सतीश पूनिया ने कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान को लेकर कहा कि राजस्थान का मौसम तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस का खराब है..! जिस तरीके का घटनाक्रम हुआ है, वो (कांग्रेस) ये कहेंगे कि यह हमारे घर का झगड़ा है, लेकिन इस घर के झगड़े ने पिछले चार साल से राजस्थान के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इसलिए मैंने कहा भी था कि भगवान बचाए ऐसी सरकार से..!

विधायकों के इस्तीफे देने की बात पर पूनिया बोले ये बहुत विचित्र सी बात है कि ऑफिस भी जा रहे हैं और इस्तीफा भी दे दिया है। तो दोनों काम नहीं हो सकते हैं, रात को तबादले हो रहे हैं, गनमैन उन्होंने रखा हुआ है, ऐसी परिस्थिति के अंदर सरकार का स्टेटस क्या है, यह एक तरीके की संविधानिक मशीनरी के फेल्योर जैसा है। जब मंत्रीमंडल इस्तीफा दे चुका है, तो सरकार कौन चला रहा है और जब सरकार नहीं चल रही है तो लम्पी जैसी महामारी में उनका(गायों) सहारा कौन बनेगा।

mokshi make your home better with our best appliances

तीन विधायकों को नोटिस देने के मामले में पूनिया बोले ये बिलकुल ऐसा ही है, कि गलती एसपी करे और सिपाही सस्पेंड हो जाए। कांग्रेस के आलाकमान को भी पता है कि चिट्ठी-पत्री लिखने से कुछ नहीं होगा, ये बीमारी कहां है। हमारी चिंता तो राजस्थान की जनता को लेकर है कि जिस वजह से राजस्थान की आवाम को तकलीफ हुई है, उसका कारण कांग्रेस पार्टी है।

लेटेस्ट गरबा गीतों के लिए वीडियो पर क्लिक करें..प्रमोशनल

highlight inverter bulb
Tags: bjp state president satish pooniabjp udaipurrajasthan newssatish poonia statement on congress crisisudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .