AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मस्तान बाबा उर्स में युवक की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या: बहन के रिश्ते की बात से नाखुश था आरोपी

Lucky Jain by Lucky Jain
September 26, 2022
Reading Time: 1 min read
कोतवाली थाने के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में आयोजित हो रहे मस्तान बाबा उर्स में सोमवार तड़के कुछ युवकों ने जियारत करके दरगाह से बाहर आए एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी युवक की बहन के रिश्ते की बात मृतक युवक से चल रही थी, जिससे वह सहमत नहीं था।

थानाधिकारी सुनील टेलर ने बताया घंटाघर के महावतवाड़ी निवासी तेजीन रजा 20 उर्फ एजी पुत्र मोहम्मद रशीद की मौत हुई है। हत्या के आरोपी युवकों सज्जननगर निवासी आदिल उर्फ कालिया पुत्र सिकंदर, करीम पत्र सलीम, मोहम्मद हुसैन पुत्र इस्तियाक सहित अन्य की तलाश की जा रही है। इस दिनों क्षेत्र में मस्तान बाबा का उर्स चल रहा है।

तेजीन रजा सोमवार तड़के 3 बजे दरगाह के अंदर जियारत कर बाहर निकल रहा था। तेजीन के साथ उसका बड़ा भाई, शोयल व साथी अमीन, शोयब और अन्य लड़के भी थे। ये भी जियारत करके दरगाह के मुख्य दरवाजे तक आए ही थे कि बाहर इनका इंतजार कर रहे आदिल और उसके साथियों ने तेजीन को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। तेजीन को बचाने उसका बड़ा भाई और साथी दौड़ते हुए उसके पास आए, तब तक तेजीन गंभीर घायल हो निढाल हो चुका था। सभी तेजीन को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक तेजीन के पिता मोहम्मद रशीद ने बताया कि आरोपी आदिल की बहन की रिश्ते की बात उसके बेटे तेजीन से चल रही थी। इससे आदिल सहमत नहीं था और परिवार से नाराजगी व रंजिश रखने लगा था। इसी बात को लेकर उसने तेजीन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

गरबा गीतों का प्रमोशनल वीडियो

UIT Udaipur
Tags: man murder during Mastan baba urs udaipurmastan baba Urs udaipurmurder in udaipurstabbing in udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .