राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। सांसद दीया कुमारी ने रविवार को नेशनल हाइवे गोमती-ब्यावर निर्माणाधीन फोरलेन का निरीक्षण किया। इस फोरलेन के बनने से गोमती से ब्यावर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
सांसद दीया कुमारी ने फोरलेन के तहत बन रही पुलियाओं की कार्य प्रगति भी देखी और समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि वर्षो से लंबित फोरलेन का काम शुरू हुआ है इसका काम पूरा होते ही लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी,सुरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, महामंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल भी मौजूद थे।
दीयाकुमारी सेवा पखवाड़ा के तहत हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुई उन्होंने कमलोत्सव का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी,सुरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, महामंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, प्रधान अरविंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
by Dr. Subodh Agarwal, IAS, Additional Chief Secretary, Govt. of Rajasthan AR Live News, Rajasthan…
एआर लाइव न्यूज। गुजरात सरकार की नई कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली। 25 विधायकों…
कांग्रेस के प्रमोद जैन लड़ रहे है उप चुनाव जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तमाम अटकलों को…
एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक ने ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग…
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर सहित प्रदेश भर में दीपावली पर्व पर मिलावटी मावा, मिठाईयों सहित…
राज्य सरकार ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता: सरकार ने उच्चस्तरीय पांच सदस्यीय समिति गठित की…
This website uses cookies.