राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। सरपंच संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में मंडावर सरपंच एवं राष्ट्रीय अवार्डी प्यारी कुमारी चौहान को भी जगह मिली है। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने लगातार दो बार की मंडावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान की क्षेत्र में सक्रियता से सरपंच संघ में शामिल किया है। सामाजिक क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाने वाली सरपंच प्यारी कुमारी जिला सरपंच संघ में भी पदाधिकारी रह चुकी है।

सरपंच प्यारी कुमारी वर्तमान में हिंदू जागरण मंच, राजसमंद की जिला उपाध्यक्ष, राजस्थान रावत राजपूत महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक, विकास मंच राजस्थान के प्रदेश संयोजक के पद भी है। सरपंच संघ की प्रदेश टीम में राजसमंद जिले की महिला को भी मौका मिलने से महिला जनप्रतिनिधियों को आगे बढऩे का मौका भी मिलेगा और वे क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से रख पाएगी। इससे क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिल सकेगा।



