नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश में 1 अक्टूबर को 5G सर्विस लॉन्च होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रगति मैदान में 1 अक्टूबर से शुरू हो रही एशिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी एग्जिबिशन इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस लॉन्च करेंगे।
तीन साल में देश के हर हिस्से तक पहुंचाएंगे
इस बात की जानकारी केन्द्रीय मंत्रालय के राष्ट्रीय ब्रॉड बैंड मिशन ने शनिवार को एक ट्विट कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पूर्व में कह चुके हैं कि 5G सेवाओं की देश में शुरूआत के साथ ही अगले दो से तीन सालों में इसे देश के हर हिस्से तक पहुंचाएंगे।




