AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नीतीश-लालू की महागठबंधन सरकार से यहां डर का माहौल बन गया – अमित शाह

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
September 23, 2022
Reading Time: 1 min read
नीतीश-लालू की महागठबंधन सरकार से यहां डर का माहौल बन गया – अमित शाह


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार (एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लालच में लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश बाबू ने जिस एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लिया था उसी को धोखा दिया। लालू प्रसाद सरकार में जुड़ गए हैं और नीतीश कुमार लालू की गोद में बैठ गए। जिससे यहां डर का माहौल बन गया है। लेकिन किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं। ये सीमावर्ती जिले भारत का हिस्सा हैं और यहां पर नरेंद्र मोदी सरकार है।

नीतीश की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं। आज यहां इतनी दूर दूर से जो ये भीड़ आई है, ये नीतीश कुमार और लालू यादव की सरकार के लिए चेतावनी है। नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या इस तरह नीतीश कुमार सत्ता के स्वार्थ में दल-बदल कर प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

नीतीश कुमार को बताया धोखेबाज

गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिष्ठित समाजवादी जॉर्ज फर्नांडिस का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें हटाकर खुद समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। उसके बाद लालू प्रसाद के साथ कपट किया। उन्होंने कहा लालू जी ध्यान रखिएगा कहीं नीतीश आप को छोड़कर कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार ने शपथ ली, तब से ही कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई, क्योंकि अपराधी सत्ता में ही बैठे में है। पहले वो चारा घोटाला की बात करते थे, लेकिन अब तो घोटालेबाज ही मंत्री बन गए।

Tags: #AmitShahHomeMinisterAmit ShahBihar Cm nitish kumarbihar newslalu yadav

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .