राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ग्राम सेवा सहकारी समितियों के चुनाव के चलते चुनावी माहौल बना हुआ है। पीपली आचार्यान के ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व सरपंच मनोहर लाल कीर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी टीकम चंद वर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मगनलाल कुमावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। संचालक मंडल के सदस्यों में कैलाशी कीर, रवि सालवी, दलीचंद, कैलाशचंद्र भील, गोरीलाल बंजारा, नारायण सिंह, नाथूसिंह, लीला पूर्बिया, शिवराज सिंह व किशनलाल नादोलिया निर्वाचित हुए।

बड़ा भाणुजा में पुरोहित बने अध्यक्ष
ग्राम सेवा सहकारी समिती बडा भाणुजा के चुनाव में सुरेश कुमार पुरोहित अध्यक्ष, रमेश गमेती निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्र मनाया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मनारायण पुरोहित, दिनेश एम जोशी, उपसरपंच संजय पुरोहित, सोहन पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



