राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। आमेट नगर पालिका द्वारा आयोजित मेले में दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में लोग खूब झूमे। स्टॉलों पर देर शाम तक खरीददारों की भीड़ भी लगी रही।
न्यू राजस्थानी म्यूजिकल गु्रप भीलवाड़ा की गायिका सोनू सिसोदिया, मधुबाला राव, गायक सुरेश गहलोत ने एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालिया बटौरी। डीजे किंग श्रवण सेंदरी द्वारा सावरिया सेठ दे दे… मंडफिया रा मालिक दे दे….,आज मारो भोलों बाबो…..जैसे भजन प्रस्तुत कर मेले की दूसरी संध्या में माहौल भक्तिमय बना दिया।
हास्य कलाकार छेल्ला ने भी खूब गुदगुदाया
सांस्कृतिक संध्या में कॉमेडी किंग दिनेश छेल्ला द्वारा दर्शकों को खूब हंसा। डांसर गरिमा चोपड़ा ने भी समा बांधा। भजन संध्या में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, आमेट थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल, नगर पालिका ईओ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंच संचालक डालचंद कुमावत ने किया।




