AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसूनी रेस : मेवाड़ में जयसमंद सबसे आगे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 20, 2022
Reading Time: 1 min read
jaisamand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूरे सीजन में जयसमंद में सबसे अधिक कुल 1708 मिलीमीटर बारिश हो चुकी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। इस बार मानसून ने मेवाड़ में जयसमंद क्षेत्र में सबसे ज्यादा मेहरबानी बरसायी हैं। इस पूरे सीजन में जयसमंद में कुल 1708 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि उदयपुर संभाग के ही प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर 1468 और चित्तौड़ जिले के गंभारी में 1429 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस हिसाब से यह कहा जा सकता है कि इस मानसूनी सीजन मेंं बारिश के मामले में जयसमंद सबसे आगे निकल चुका है।

जलसंसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक उदयपुर संभाग में कुल 1100 मिलीमीटर से अधिक बारिश वाले स्थानों में गंभीरी चित्तौड़ 1429 मिलीमीटर, उदयपुर जिले मेंं जयसमंद 1708, गोगुंदा 1146, कोटड़ा 1258, बांसवाड़ा जिले में गढ़ी 1110, बागीदौरा 1137, प्रतापगढ़ 1468 और अरनोद में 1273 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उदयपुर शहर में 753, जिला मुख्यालय में राजसमंद 673, बांसवाड़ा 820, डूंगरपुर 824 और प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर 1468 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

इस साल 1 जुलाई को मेवाड़ में प्रवेश किया था मानसून ने

इस साल 30 जून को कोटा-भरतपुर संभाग के रास्ते मानसून का राजस्थान में प्रवेश हुआ था और 1 जुलाई को मेवाड़ में पहुंचा। शुरूआती दौर में मानसून कमजोर रहा, लेकिन बाद में जैसे जैसे मानसून आगे बढ़ता रहा वैसे वैसे मानसूनी सक्रियता बढ़ती रही और इस सक्रियता से मेवाड़ सहित प्रदेश के कई झीलों, तालाबों को छलका दिया। हालांकि विश्व विख्यात जयसमंद झील को छलकने में अभी दो चार दिन इंतजार और करना पड़ सकता है। इसमें पानी की आवक अभी बनी हुई है और इसको छलकने के लिए अभी 7 सेंटीमीटर पानी की और जरूरत है।

UIT Udaipur

219 बांध : क्षमता के मुकाबले 87 फिसदी पानी उपलब्ध

जलसंसाधन विभाग के अन्तर्गत आने वाले उदयपुर जोन के कुल 219 प्रमुख बांधों में वर्तमान में क्षमता के मुकाबले कुल 87 फिसदी पानी उपलब्ध है। वर्तमान में 6 बड़े बांधों में 94 फिसदी पानी उपलब्ध है, जबकि मध्यम श्रेणी के 22 बांधों में 62 फिसदी व 191 छोटे बांधों में 78 प्रतिशत पानी
उपलब्ध है। जलसंसाधन विभाग के उदयपुर जोन के अन्तगर्त उदयपुर संभाग के जिलों और भीलवाड़ा जिले को मिलाकर कुल 219 प्रमुख बांध-झीलें है।

Tags: Barish in udaipurImd monsoon newsjaisamand lakemonsoon in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .