AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंटक नेता पर फायरिंग: कनपटी के पास कान को चीरती हुई निकली गोली

Lucky Jain by Lucky Jain
September 19, 2022
Reading Time: 1 min read
gun fire on general secretary of intuc zawar mines udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़ी संख्या में जावर माइंस थाने के बाहर इकट्ठे हुए श्रमिक-मजदूर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के जावरमाइंस में जावर माता बस स्टैंड के पास सोमवार अल-सुबह इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) महामंत्री लालूराम मीणा पर फायरिंग हुई। गोली लालूराम मीणा के कनपटी से नजदीक कान को चीरती हुई निकल गयी। हमले में घायल हुए लालूराम मीणा अस्पताल में भर्ती हैं। लालूराम मीणा पर हुई फायरिंग के पीछे अलग-अलग यूनियन के वर्चस्व की लड़ाई होने का संदेह जताया जा रहा है।

इंटक महामंत्री लालूराम मीणा ने बताया कि सुबह 5.30 बजे वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जावर माता बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर दो बदमाश आए और नजदीक आकर मुझ पर गोली चलाई। गोली मेरी कनपटी के पास से जाकर कान को चीरती हुई निकल गयी। गोली चलाते ही दोनों युवक फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया।

mokshi make your home better with our best appliances

यूनियन के वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग का संदेह

लालूराम मीणा का कहना है कि फायरिंग करने वालों को वे जानते तो नहीं हैं, लेकिन वे स्थानीय युवक हो सकते हैं। लालूराम मीणा ने कहा वे जावरमाइंस में इंटक महामंत्री हैं। कुछ लोग दूसरी यूनियन को जावरमाइंस में लाना चाहते हैं और मेरे कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में संदेह है कि उन्हीं में से कुछ लोगों ने यह फायरिंग करवाई है।

इसके अलावा जावरमाइंस में यूनियन के जरिए नौकरी प्राप्त के लिए कई लोग हमारे पास आते हैं, अब सबको तो नौकरी नहीं दिलवा पाते, तो हो सकता है कि जिसे नौकरी नहीं मिली, वह मुझसे नाराज हो और उसने फायरिंग करवाई हो।

श्रमिकों का थाने के बाहर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

महामंत्री पर फायरिंग की सूचना जैसे ही इंटक व अन्य मजदूर संगठनों से जुड़े श्रमिकों तक पहुंची, बड़ी संख्या में श्रमिक जावरमाइंस थाने के बाहर इकट्ठे हो गए। श्रमिक फायरिंग के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

highlight inverter bulb
Tags: firing incident udaipurgun fire on general secretary of intuc zawar mines udaipurintucintuc zawar mines udaipurUdaipur newszawar mines udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .