AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

क्रूजर की ट्रक से भीषण टक्कर: परिवार में मां, दो बेटों सहित 4 की मौत, 7 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
September 17, 2022
Reading Time: 1 min read
1 died 4 injured of a family in car truck accident in gonda district uttar pradesh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिला परिवार सहित उसकी मां की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने उदयपुर आयी थी, इंदौर लौटते समय हुआ हादसा

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, इंदौर लौट रहे था परिवार

उदयपुर/चित्तौड़गढ़,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मोरवन के पास शुक्रवार देर रात क्रूजर और ट्रक की भीड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक ही परिवार से मां, उसके दो बेटे भी शामिल हैं। वहीं परिवार के 7 लोग घायल हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, जिन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। हादसे में मृतक महिला शकीला उसकी मां की मौत पर परिवार सहित शोक जताने उदयपुर आयी थी और उसके घर इंदौर लौट रही थी।

मंगलवाड़ थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि हादसे में इंदौर,एमपी निवासी शकीला 60 पत्नी जाकिर हुसैन, उसके दो बेटे राजा पुत्र जाकिर हुसैन, जाहिद पुत्र जाकिर हुसैन और साहेल 34 पुत्र मुबारिक की मौत हुई है, वहीं इसी परिवार से आफरीन पुत्री जाकिर हुसैन, मुस्कान पत्नी तवरेज, फैजल कुरेशी पुत्र मोहम्मद जाकिर, फिरोज पुत्र शराफत हुसैन, नासिर पुत्र बदरूद्दीन और उदयपुर के कुराबड़ निवासी ललित सिंह पुत्र शंकर सिंह घायल हैं।

highlight inverter bulb

जानकारी के अनुसार शकीला की मां की मृत्यु हो गयी थी, ऐसे में शकीला उसके बेटों, बेटी परिवार सहित उदयपुर आयी थी और शौक जताकर वापस उसके घर इंदौर लौट रही थी। ये सभी क्रूजर गाड़ी में सवार थे। ये मंगलवाड़ में मोरवन के पास पहुंचे ही थे कि चालक को झपकी आने से इनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजा की तो मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं शकीला, जाहिद और साहेल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। हादसे में घायल 7 लोगों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया है।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: accident newsdied 7 injured in cruiser truck accident in mangalwad chittorgarhmangalwad chittorgarh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .