पहले नंबर पर एलन मस्क, अंबानी 8वें नंबर पर
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 155.7 अरब डॉलर हो गयी है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट से आगे निकलकर गौतम अडाणी दूसरे नंबर पर पहुंचे है।
वहीं एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में पहले नंबर पर बने हुए हैं, टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 273.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। रिलायंस ग्रुप के चैयरमेन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में 8वें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 92.1 अरब डॉलर है।
एक साल में 57 अरब डॉलर से 155.7 अरब डॉलर नेटवर्थ पर पहुंचे अडानी
एक साल पहले अप्रैल 2021 में अडाणी की नेटवर्थ 57 अरब डॉलर थी। फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में अडाणी की नेटवर्थ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी है।




