AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लखीमपुर में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म, हत्या कर शव पेड़ से लटकाए, 6 आरोपी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
September 15, 2022
Reading Time: 1 min read
lakhimpur two dalit minor sisters were raped and murdered


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बुधवार शाम दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म कर, गला घोंट और शव पेड़ से लटकाकर हत्या कर दी गयी। मामले में 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी के पुलिस एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है।

गुरूवार को दोनों सगी बहनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या करने और फिर शव पेड़ से लटकाने की पुष्टि हुई है। मामले में मृतक सगी बहनों के पड़ोसी छोटू, लालपुर निवासी जुनैद, सुहेल, हफीर्जुरहमान, करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। छोटू ने ही इन दोनों बहनों का जुनैद और सुहेल से परिचय करवाया था।

लड़कियां तीन आरोपियों को पहले से जानती थी, दो आरोपियों ने रेप किया

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि लड़कियों की दो आरोपियों से कुछ दिन पहले दोस्ती हुई थी। लड़कियों के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गयी और सबूत मिटाने के लिए दोनों के शवों को लड़कियों की चुन्नी से ही फंदा डालकर पेड़ से लटका दिया गया। मामले में 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

मृतक सगी बहनों की मां ने कहा – जबरन घर से अगवा कर ले गए थे आरोपी

मृतक नाबालिग लड़कियों की मां ने मीडिया को बताया कि गांव के ही कुछ लड़के बुधवार को जबरन घर में घुस आए थे और दोनों बेटियों को जबरन उठा कर ले जाने लगे थे। मैंने उन लड़कों को रोकने का प्रयास किया तो मेरे साथ हाथापाई कर मुझे गिरा दिया और दोनों बेटियों को जबरन उठा कर ले गए थे। मैं उन लड़कों को पहचान भी सकती हूं। परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर गांव में तलाश की गयी तो शाम को दोनों बेटियों के शव पेड़ से लटके मिले।

mokshi make your home better with our best appliances
highlight inverter bulb
Tags: dalit minor sisters rape and murderdalit minor sisters rape and murder case lakhimpurlakhimpur two dalit minor sisters were raped and murderedlakhimpur uttar pradeshnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .