AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सेक्टर 14 में चले यूआईटी के 9 बुलडोजर : 100 फीट रोड सीमा में आ रहे निर्माण किए ध्वस्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 10, 2022
Reading Time: 1 min read
UIT removes encroachment in Sector 14 area


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भूमाफियाओं के कब्जे से 10 करोड़ की जमीन भी खाली करवाई

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी ने शनिवार को सेक्टर 14 में मास्टर प्लान में प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी रोड की सीमा में आ रहे पक्के निर्माण ध्वस्त किए। इसी क्षेत्र में करीब 25 हजार स्क्वायर फीट यूआईटी खाते की जमीन भी कब्जा मुक्त करवा ली। लंबे समय बाद यूआईटी की इस प्रकार की बड़ी कारवाई नजर आयी है।

सचिव बालमुकुंद असावा के नेतृत्व में यूआईटी लवाजमा 7 जेसीबी, 2 पोकलैंड मशीन, 5 डंपर और 7 टैक्टर लेकर सेक्टर 14 क्षेत्र में पहुंचा। सुबह करीब सवा छह बजे यहां रोड़ सीमा में आ रहे पक्के मकान ध्वस्त करने के साथ ही इसी रोड सीमा में आ रही एक बाड़ी को भी रोड में मिला गया। यह दोपहर तक पक्के निर्माण ध्वस्त करने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने जमीन समतीकरण का काम भी शुरू कर दिया ताकी समय रहते मास्टर प्लान की यह रोड बनायी जा सके।

UIT removes encroachment in Sector 14 area

2013 के मास्टर प्लान में प्रस्तावित की गई थी यह रोड

राष्ट्र भारती एकेडमी के पास से लेकर मिराज मॉर्निंग तक करीब एक किलोमीटर लंबी यह रोड 2013 के मास्टर प्लान में प्रस्तावित रोड है। करीब 9 साल बाद शनिवार को मौके पर इस रोड के लिए यूआईटी ने कारवाई की। इस रोड की सीमा में कुछ पक्के निर्माण आने के साथ ही कन्वर्ट प्लान भी आ रहे थे। प्रभावित लोगों को नोटिस देकर सुनवाई की गई,कुछ लोगों को प्लॉट के बदले प्लॉट भी दिए।

रोड के आसपास 10 करोड़ की जमीन और कब्जा मुक्त हो गई

मास्टर प्लान में प्रस्तावित रोड के आसपास ही करीब 25 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर भू माफियाओं ने और भी कब्जे कर रखे थे। इन लोगों ने सिर्फ बाउंड्रीवाल बनाकर यूआईटी की जमीन पर कब्जा कर रखा था ताकी मौका मिलते ही सरकारी जमीन को बेचकर कमाई की जा सके। यह जमीन भी कब्जा मुक्त करवा ली गई। इस जमीन की कीमत करीब दस करोड़ आंकी जा रही है।

Tags: udaipur news updateUdaipur uitUIT removes encroachment in Sector 14 areauit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .